18 फरवरी से आंदोलन करेंगे जाट, साथ आएंगे मराठा और पटेल भी

हरियाणा के जाट एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर 18 फरवरी से आंदोलन की शुरुआत होगी। यह निर्णय बुधवार को रोहतक में हुई अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। बैठक के बाद समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि आंदोलन की रणनीति की घोषणा 18 फरवरी को ही होगी। इसी दिन देश भर में बलिदान दिवस मनेगा। जाट समाज इस बार मराठा व पटेल के साथ मिलकर आंदोलन करने की रणनीति तय करेगा। जाट समाज अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहा है। फरवरी 2016 में तो आंदोलन हिसंक भी हुआ था। इसके बाद कई बार धरने प्रदर्शन दिए गए, जिसके चलते 19 मार्च 2017 को जाट समाज के प्रतिनिधिमंडल, सीएम मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह व पीपी चौधरी के बीच बातचीत हुई थी जिसमें जाट समाज की 6 मांगों पर सहमति हुई थी। लेकिन जाट समाज का आरोप है कि सरकार ने अब तक यह मांग नहीं मानी है जिससे उनमें रोष है।
No comments:
Post a Comment