Wednesday, 24 January 2018

पद्मावत: सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका खारिज, करणी सेना ने दी चेतावनी

पद्मावत: सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका खारिज, करणी सेना ने दी चेतावनी


सुप्रीम कोर्ट ने पद्मावत फिल्म पर बैन लगाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार की याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा कि राज्य उनके 18 जनवरी के आदेश का पालन करें। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ज़रूरत पड़ने पर राज्य सरकारों को उनके पास आने की पूरी आज़ादी है। सुप्रीम कोर्ट ने करणी सेना और राजपूत संगठनों द्वारा फिल्म के खिलाफ दायर याचिका को भी खारिज कर दिया है। इस याचिका में करणी सेना ने दलील दी थी कि 'पद्मावत' में रानी पद्मिनी का अपमान किया गया है। बता दें कि विवाद का विषय बनी पद्मावत पर बैन की मांग को लेकर राजस्‍थान और मध्‍य प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं। वहीं सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाखुश करणी सेना ने धमकी दी है कि सिनेमाघरों को जला दिया जाएगा। मध्य प्रदेश के झाबुआ में करणी सेना अध्यक्ष ने कहा है कि अगर फिल्म दिखाई गई तो सिनेमा हॉल जला दिए जाएंगे, लोगों की जान जाएगी। जो कोई भी फिल्म देखने की सोच रहा है, वह पहले अपना बीमा जरूर करवा ले।


No comments:

Post a Comment