Wednesday, 24 January 2018

सोहराबुद्दीन मामला: अमित शाह के खिलाफ दायर याचिका का CBI विरोध करेगी

सोहराबुद्दीन मामला: अमित शाह के खिलाफ दायर याचिका का CBI विरोध करेगी


सीबीआई ने कहा कि वह सोहराबुद्दीन शेख के कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को आरोप मुक्त करने के उसके फैसले के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका का विरोध करेगी। पिछले हफ्ते बंबई लॉयर्स एसोसिएशन द्वारा दायर जनहित याचिका में यहां की एक विशेष अदालत द्वारा अमित शाह को आरोप मुक्त करने के 30 दिसंबर, 2014 के आदेश को चुनौती नहीं देने की सीबीआई की कार्रवाई को 'गैरकानूनी, मनमाना और दुर्भावनापूर्ण' बताया गया है। फर्स्टपोस्ट हिंदी के मुताबिक, सीबीआई के वकील अनिल सिंह ने हाईकोर्ट में कहा, 'हम याचिका का विरोध कर रहे हैं। आरोप मुक्त करने का आदेश दिसंबर, 2014 का है, इसे लेकर समय सीमा का मुद्दा है।' जस्टिस एस सी धर्माधिकारी और भारती दांगरे की एक खंडपीठ ने सीबीआई वकील के समय मांगने पर याचिका को लेकर जिरह सुनने के लिए 13 फरवरी की तारीख तय की है।


No comments:

Post a Comment