Friday, 19 January 2018

'आतंकी मुल्ला उमर से ISI ने करवाया था जाधव को किडनैप'

'आतंकी मुल्ला उमर से ISI ने करवाया था जाधव को किडनैप'


पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव की गिरफ्तारी को लेकर नया खुलासा हुआ है। बलूचिस्तान के सामाजिक कार्यकर्ता मामा कादिर बलोच ने न्यूज़ 18 से खास बातचीत में कहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेस इंटेलिजेंस (ISI) ने ईरान से जाधव का अपहरण करने के लिए जैश-उल-अदल के आतंकी मुल्ला उमर को करोड़ों रुपये दिए थे। कादिर बलोच पूरे बलूचिस्तान में फैले अपने नेटवर्क के हवाले से कहते हैं कि जाधव का ईरान के चाबहार से मुल्ला उमर ने अपहरण किया था। कादिर बलोच 'वॉइस ऑफ मिसिंग बलोच' नाम की संस्था के वाइस प्रेसिडेंट हैं। उन्होंने बताया कि इस संस्था के कोऑर्डिनेटरों को जानकारी मिली है कि जाधव का ईरान से अपहरण किया गया था। उन्होंने कहा, 'कुलभूषण जाधव को ईरान के चाबहार से मुल्ला उमर नाम के आतंकी ने किडनैप किया था। हमारे को-ऑर्डिनेटर वहां थे। आईएसआई ने मुल्ला को जाधव के अपहरण के लिए करोड़ों रुपये दिए।

No comments:

Post a Comment