कीमतों में बढ़ोत्तरी से अगस्त 2014 के बाद सर्वोच्च स्तर पर पेट्रोल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी से डीजल की कीमत 61.74 रुपये और पेट्रोल 71 रुपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के दैनिक ईंधन मूल्य सूचना के अनुसार दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल के दाम 71.18 रुपये प्रति लीटर है जो अगस्त 2014 के बाद सबसे ऊंचा स्तर है। वहीं डीजल की कीमत दिल्ली में 61.74 रुपये लीटर के उच्च स्तर पर पहुंच गई। मुंबई में डीजल की कीमत 65.74 रुपये प्रति लीटर है। इसका कारण स्थानीय बिक्री कर या वैट का अधिक होना है। तेल कंपनियों के अनुसार, 12 दिसंबर 2017 के बाद तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उस दिन डीजल की कीमत 58.34 रुपये लीटर थी। पिछले एक महीने में इसमें 3.40 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई। इस दौरान पेट्रोले के दाम 2.09 रुपये लीटर बढ़े।

No comments:
Post a Comment