Thursday, 25 January 2018

बीजेपी MLA के खिलाफ 'राम' बनाम 'अल्लाह' बयान पर केस दर्ज

बीजेपी MLA के खिलाफ 'राम' बनाम 'अल्लाह' बयान पर केस दर्ज


धर्म के नाम पर दो समुदायों के बीच नफरत पैदा करने और दुश्मनी बढ़ाने वाले बयान देने के मामले में कर्नाटक के करकला सीट से बीजेपी विधायक सुनील कुमार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। न्यूज 18 हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी विधायक ने आने वाले जिला चुनाव के लिए कहा था कि यह चुनाव हिंदू देवता और मुस्लिमों के देवता के बीच है, खासकर राम और अल्लाह के बीच। उनके इस बयान को लेकर भारतीय दंड संहित की धारा 153ए और 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। ये धाराएं धर्म के नाम पर विभिन्न समूहों या किसी समुदाय के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने से संबंधित हैं। कर्नाटक के बंटवाल में होने वाले आगानी चुनाव में मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। यहां से बीजेपी के राजेश नायक और कांग्रेस के बी रामनाथ राय उम्मीदवार हैं। इसी सीट के लिए प्रचार के दौरान सुनील ने कहा कि यह चुनाव अल्लाह और श्री राम के बीच है। अब हिंदुओं को फैसला है करना है कि क्या अल्लाह या श्री राम के दोस्त को जीतना चाहिए।


No comments:

Post a Comment