2019 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी शिवसेना

शिवसेना ने मंगलवार को 2019 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया है। शिवसेना राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मंगलवार को हुई एक अहम बैठक में यह फैसला लिया गया। उसके इस फैसले का जवाब देते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफ किया कि केंद्र और महाराष्ट्र सरकार शिवसेना के साथ अपना कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का कयास लगाने से पहले इंतजार करने की जरूरत है। शिवसेना की ओर से कई चीजें हो रही हैं। इसके बावजूद हमारे गठबंधन पर किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं है। शिवसेना कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ संजय राउत ने एनडीए से नाता तोड़ने का प्रस्ताव रखा था, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। संजय राउत ने इस प्रस्ताव में कहा, 'बीजेपी से गठबंधन बनाए रखने के लिए हमेशा समझौता किया गया, लेकिन बीजेपी ने शिवसेना को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शिवसेना अब गरिमा के साथ चल सकेगी।'
No comments:
Post a Comment