सभी राज्यों में रिलीज होगी पद्मावत, सुप्रीम कोर्ट ने बैन पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पद्मावत फिल्म पर बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने चारों राज्यों में पद्मावत के बैन पर रोक लगा दी है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध करते हुए करणी सेना ने कहा कि वे फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे और यह मामला राष्ट्रपति के पास ले जाएंगे। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत पर राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश और हरियाणा सरकार ने बैन लगा दिया था। इसके विरोध में फिल्म निर्माताओं ने सुप्रीम कोर्ट में यातिका दायर की थी।
मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जगह-जगह इसका विरोध शुरू हो गया है। करणी सेना ने कहा है कि फिल्म थियेटरों के मालिक उनकी अनुमति के बिना फिल्म रिलीज नहीं करेंगे। वहीं जयपुर में राजपूत महिलाओं ने फिल्म रिलीज होने पर जौहर की धमकी दी है। उज्जैन में करनी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी ने कहा है कि पद्मावत फ़िल्म की रिलीज के दिन 25 तारीख को जनता का कर्फ़्यू लगेगा।
No comments:
Post a Comment