Saturday, 6 January 2018

उत्तराखंड के मदरसों ने पीएम मोदी की तस्वीर लगाने से इंकार किया

उत्तराखंड के मदरसों ने पीएम मोदी की तस्वीर लगाने से इंकार किया


देहरादून में मदरसों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाने से इनकार कर दिया है। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों को उनके परिसर में प्रधानमंत्री की तस्वीर लगाने का निर्देश जारी किया था। यह सरकारी निर्देश बीते साल स्वतंत्रता दिवस के कुछ ही दिन बाद जारी किया गया था। निर्देश में कहा गया था कि शिक्षण संस्थान पीएम मोदी का विजन अपनाते हुए भारत को 2022 तक न्यू इंडिया बनाने का संकल्प लें और प्रधानमंत्री की तस्वीर अपने परिसर में लगाएं। साथ ही सरकारी मशीनरियों से भी यह भी कहा गया है कि वो सुनिश्चित करें कि आदेश का पालन हो रहा है या नहीं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, उत्तराखंड मदरसा एजुकेशन बोर्ड के डिप्टी रजिस्ट्रार ने बताया, मदरसा के अलग-अलग सदस्यों ने निर्देश मानने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि मदरसों में फोटो लगाना इस्लाम में कबूल नहीं है। यह निर्देश इस्लाम की धारणाओं के खिलाफ है।


No comments:

Post a Comment