लव जिहाद नहीं, 'लव ट्राएंगल' में हुई थी अफराजुल की हत्या

बहुचर्चित राजसमंद लाइव मर्डर केस में नया मोड़ आ गया है। मुस्लिम मजदूर अफराजुल की हत्या करने वाला शंभूलाल खुद एक नाबालिग हिंदू लड़की से प्रेम करता था और वह लड़की किसी अन्य मुस्लिम लड़के को पसंद करती थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार राजस्थान के लव जिहाद केस के मुख्य आरोपी शंभूलाल रैगर से जुड़े एक करीबी सूत्र ने इस बर्बर हत्या का यह नया पक्ष सामने रखा है। लाइव मर्डर करने वाला शंभूलाल मानसिक अवसाद में है। कोर्ट के आदेश के बाद अब शंभूलाल का मेंटल टेस्ट कराया जाएगा। सोशल मीडिया पर बहुचर्चित लाइव मर्डर के आरोपी शंभूलाल को पिछले सप्ताह ही राजसमंद के सीजेएम कोर्ट मे पेश किया गया था। कोर्ट ने आरोपी के वकील समीर व्यास की ओर से शंभूलाल के मानसिक अवसाद की स्थिती वाली याचिका पर मेडिकल बोर्ड का गठन कर जांच करवाने के आदेश दिए। शंभूलाल ने बंगाल मूल के अफराजुल की बुधवार 6 दिसंबर को धारदार हथियारों से हत्या कर लाश को जला दिया गया था और घटना का विडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था।
No comments:
Post a Comment