सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बोले, आरएसएस की वजह से भारतीय सुरक्षित हैं

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज केटी थॉमस का कहना है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की वजह से भारतीय सुरक्षित हैं। रविवार को कोट्टायम (केरल) में आरएसएस के एक कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने स्वयंसेवकों को शारीरिक प्रक्षिक्षण दिए जाने के लिए संगठन की तारीफ करते हुए कहा कि इससे हमले के वक्त देश की सुरक्षा में मदद मिलेगी। न्यूज 18 हिंदी के मुताबिक इस दौरान थॉमस ने कहा कि सेना, संविधान और लोकतंत्र के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ही भारतीयों को सुरक्षित रखे हुए है। उन्होंने कहा, 'अगर पूछा जाए कि भारतीय कैसे सुरक्षित हैं तो मैं कहूंगा कि देश में संविधान है, लोकतंत्र है, सेना है और यहां आरएसएस भी है।' उनके मुताबिक, धर्मनिरपेक्षता की अवधारणा का मतलब सिर्फ अल्पसंख्यक ही नहीं, बल्कि हरेक व्यक्ति की रक्षा करना है। उन्होंने अल्पसंख्यकों के लिए आयोग बनाए जाने को लेकर भी सवाल उठाए।
No comments:
Post a Comment