Saturday, 6 January 2018

2017-18 में 6.5% रहेगी जीडीपी की वृद्धि दर: सीएसओ

2017-18 में 6.5% रहेगी जीडीपी की वृद्धि दर: सीएसओ


चालू वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान जीडीपी ग्रोथ रेट 6.5 फीसदी रहने का अनुमान है। जबकि पिछले वित्त वर्ष के दौरान यह 7.1 फीसदी थी। केन्द्रीय सांख्यिकी विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान वित्‍त वर्ष की पहली छमाही में ग्रोथ रेट 6 फीसदी रही है, जबकि पहली तिमाही में ग्रोथ रेट कम होकर 5.7 फीसदी पर पहुंच गई थी। वर्तमान वित्‍त वर्ष में ग्रोथ रेट अगर 6.5 फीसदी रहती है तो यह चार साल का सबसे निचला स्‍तर होगा। सीएसओ के आंकड़ों से साफ है कि वर्तमान वित्‍त वर्ष की दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट की रफ्तार बढ़ी है और इससे इकोनॉमी के रिवाइवल के संकेत साफ हो गए हैं। दूसरी तिमाही में ग्रोथ रेट 6.3 फीसदी रही है।


No comments:

Post a Comment