आधार पर शीर्ष अदालत में सुनवाई, कोर्ट में उठे ये सवाल

आधार कार्ड की अनिवार्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ में सुनवाई चल रही है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश दीपक मिश्रा, जस्टिस ए के सीकरी, जस्टिस डी वाई चंद्रचूड, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एएम खानविलकर की संवैधानिक पीठ ने आधार कार्ड की आनिवार्यता को लेकर बुधवार को सुनवाई की। सुनवाई के दौरान जस्टिस डीवाय चंद्रचूड़ ने पूछा कि क्या आधार केवल वेरिफेकेशन और ट्रैकिंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा? उन्होंने पूछा कि क्या आधार सुरक्षित है? उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार बता सकती है कि बायोमैट्रिक का इस्तेमाल सोशल वेलफेयर स्कीमों में लीकेज को रोकने के लिए क्या किया जाएगा? इस मामले में जस्टिस दीपक मिश्रा ने पूछा कि क्या आधार बिल स्टैंडिंग कमिटी को भेजा गया था? जस्टिस एके सीकरी और जस्टिस चंद्रचूड़ ने पूछा कि क्या आधार बायोमैट्रिक सिस्टम यूएस वीज़ा के बायोमैट्रिक्स से अलग है? पांच जजों की यह बेंच इस बात पर सुनवाई कर रही है कि क्या आधार किसी व्यक्ति की निजता के अधिकार का उल्लंघन करता है।
No comments:
Post a Comment