Thursday, 25 January 2018

पद्मावत: विरोध प्रदर्शन जारी, करणी सेना प्रमुख गिरफ्तार

पद्मावत: विरोध प्रदर्शन जारी, करणी सेना प्रमुख गिरफ्तार


संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत गुरुवार को रिलीज होनी, लेकिन उसका विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। उपद्रवी लगातार हिंसक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बुधवार को हरियाणा, यूपी और राजस्थान में भी कुछ जगहों पर हिंसक प्रदर्शन हुए। उपद्रवियों ने कई सड़कों पर जाम लगा दिया और बसों में आग लगा दी। मध्य प्रदेश में भी करणी सेना ने विरोध-प्रदर्शन किया। वहीं राजस्थान में पुलिस ने चित्तौड़गढ़ के राजपूती करणी सेना के मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी करणी सेना के प्रवक्ता के उस बयान के बाद हुई है जिसमें उन्होंने ऐलान किया था समुदाय की 1900 महिलाएं पद्मावत के खिलाफ जौहर करने के लिए तैयार है। करणी सेना की इस धमकी के बाद पुलिस चित्तौड़गढ़ से करणी सेना के चीफ गोविंद सिंह खंगारोत और वाइस प्रेसिडेंट कमलेंदु सिंह सोलंकी के घर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा बताया जा रहा है कि करणी सेना के 50 सदस्यों को भी मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया है।


No comments:

Post a Comment