Tuesday, 30 January 2018

नागालैंड: बीजेपी, कांग्रेस समेत सभी पार्टियों ने किया विधानसभा चुनाव का बहिष्कार

नागालैंड: बीजेपी, कांग्रेस समेत सभी पार्टियों ने किया विधानसभा चुनाव का बहिष्कार


सोमवार को हुई सर्वदलीय बैठक में क्षेत्रीय दलों समेत बीजेपी और कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दलों ने भी 27 फरवरी को होने वाले नगालैंड विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की है। फर्स्टपोस्ट हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक बैठक में हुए फैसले में 'समाधान नहीं तो चुनाव नहीं' पर सभी दलों ने सहमति जताई है। राजनीतिक दलों ने विधानसभा चुनाव से पहले नगा समस्या के समाधान की मांग की है।


इससे पहले नगालैंड में सत्तारूढ़ एनपीएफ सहित प्रमुख राजनीतिक दलों ने नगालैंड के शीर्ष आदिवासी संगठन नगा होहो की इस मांग का समर्थन किया था कि राज्य में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नगा समस्या का समाधान किया जाए। नगा पीपुल्स फ्रंट, नेशनल पीपुल्स पार्टी और आम आदमी पार्टी ने एक बैठक में नगा होहो की कोर कमेटी से कहा कि वह 'चुनाव नहीं समाधान' के विचार से सहमत हैं। आदिवासी संगठनों ने राज्य में 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव टालने की मांग करते हुए कहा था कि चुनाव से पहले राज्य की सात दशक पुरानी नगा समस्या का समाधान जरूरी है।


No comments:

Post a Comment