Tuesday, 16 January 2018

भारत-इजरायल के बीच रक्षा से लेकर अंतरिक्ष तक 9 समझौते

भारत-इजरायल के बीच रक्षा से लेकर अंतरिक्ष तक 9 समझौते


इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू 6 दिनों के भारत दौरे पर आए हैं। सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी और इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों देशों के बीच सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, व्यापार, पर्यटन, उद्योग, प्रद्योगिकी जैसे मसलों पर बात हई। इस दौरान भारत और इजरायल के बीच 9 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। भारत और इजरायल के बीच 25 वर्षों के कूटनीतिक संबंधों को नया आयाम देने के लिए नेतन्याहू की यह यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। पीएम मोदी को अपना करीबी दोस्त बताने वाले नेतन्याहू का मानना है कि भारत के साथ उसका संबंध संयुक्त राष्ट्र में एक वोट से कहीं ज्यादा मजबूत है। बता दें कि यरुशलम को राजधानी मानने को लेकर भारत का रुख हाल में काफी चर्चा में था। दरअसल, अमेरिका ने यरुशलम को इजरायल की राजधानी के तौर पर मान्यता देते हुए अपना दूतावास वहां ले जाने का फैसला किया था। अमेरिकी कदम के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में लाए गए प्रस्ताव का भारत ने समर्थन किया।

No comments:

Post a Comment