Saturday, 6 January 2018

आधार से 80000 'फर्जी शिक्षकों' को पहचाना गया: प्रकाश जावड़ेकर

आधार से 80000 'फर्जी शिक्षकों' को पहचाना गया: प्रकाश जावड़ेकर


आधार कार्ड को लेकर बनी तमाम आशंकाओं के बीच केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री ने कहा कि बायोमीट्रिक पहचान संख्या (आधार) से 80,000 फर्जी शिक्षकों की पहचान की गई है। शुक्रवार को एचआरडी मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, 'ऐसे घोस्ट टीचर्स (जो आंकड़ों में हैं, लेकिन असलियत में नहीं) बहुत हैं। वे फर्जी तरीकों से एक से ज्यादा जगहों पर पूर्णकालिक आधार पर पढ़ा रहे हैं। आधार संख्या को लाने के बाद ऐसे 80 हजार शिक्षकों की पहचान की गई है।' उन्होंने हालांकि यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में ऐसे फर्जी शिक्षक नहीं पकड़े गए हैं। आधार से जुड़ी सूचनाओं की सुरक्षा के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'आधार नंबर बताना किसी को अपना मोबाइल नंबर बताने जैसा है। मोबाइल नंबर बताने से कोई आपके मोबाइल के मैसेज को नहीं देख लेता है। आधार भी इसी तरह काम करता है।'


No comments:

Post a Comment