जीएसटी काउंसिल की बैठक: 54 सर्विसेज और 29 आइटम्स पर घटा टैक्स

जीएसटी काउंसिल की गुरुवार को राजधानी दिल्ली में हुई 25वीं बैठक में 54 सर्विसेज और 29 आइटम्स पर जीएसटी रेट कम करने का फैसला लिया है। इसके अलावा जीएसटी रिटर्न फाइलिंग के प्रोसेस को आसान बनाने पर भी चर्चा हुई। साथ ही, जीएसटी काउंसिल ने प्राइवेट कंपनियों की डॉमेस्टिक एलपीजी के लिए टैक्स रेट 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया है। बैठक खत्म होने के बाद अरुण जेटली ने कहा, 29 आइटम से पूरी तरह जीएसटी खत्म हो गया है, जबकि 54 सर्विसेज पर से टैक्स घटाया गया है। इसके अलावा हीरों पर टैक्स को 3 फीसदी से घटाकर 0.25 फीसदी कर दिया गया है। बैठक के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि इस बैठक में तो पेट्रोलियम प्रोडक्ट (पेट्रोल-डीजल) को जीएसटी में लाने पर विचार नहीं हुआ, लेकिन काउंसिल की अगली बैठक में इस पर फैसला होने की उम्मीद है।
No comments:
Post a Comment