Tuesday, 16 January 2018

हत्या कर बच्ची के साथ 4 घंटे तक रेप करते रहे दरिंदे

हत्या कर बच्ची के साथ 4 घंटे तक रेप करते रहे दरिंदे


हरियाणा के पानीपत स्थित गांव उरलाना कलां में उस समय सनसनी फैल गई जब बाल्मिकी मंदिर के पास झाड़ियों में गांव की ही पांचवी कक्षा की छात्रा का शव पड़ा दिखाई दिया। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची अपने मामा के पास रहती थी। रविवार की शाम वो 5 बजे गांव के गंदे नाले के पास कूड़ा डालने गई थी और वापस नहीं लौटी। सारी रात तलाशने के बाद उसका पता नहीं लगा और रविवार सुबह सैर के लिए गए लोगों ने शव को देख परिजनों को सूचना दी।

न्यूज 18 हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में डीएसपी सन्दीप कुमार ने किया बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि दरिंदों ने बच्ची की हत्या कर उसके शव के साथ बलात्कार किया था। दरिंदे 4 घण्टे करते रहे मृतक बच्ची के शव के साथ दरिंदगी करते रहे। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही सागर और प्रदीप नाम के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में दोनों दरिंदों ने आरोप को कबूल लिया है। दोनों दरिंदों ने शनिवार शाम 7 बजे बच्ची हत्या की और 11 बजे तक उसके साथ बलात्कार किया और उसके बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया।


No comments:

Post a Comment