राम रहीम की सजा पर समर्थकों की हिंसा में हरियाणा को 126 करोड़ का नुकसान

25 अगस्त 2017 को डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिया गया था। इसके बाद पंचकूला समेत हरियाणा के कई जगहों पर हिंसा भड़की और पुलिस और राम रहीम के समर्थकों के बीच झड़प में 36 लोगों की जान चली गई थी। इसके साथ ही संपत्ति को भी काफी नुकसान हुआ था। हिंसा के दौरान जो नुकसान हुआ उसकी एक रिपोर्ट हरियाणा सरकार ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में दायर की है जिसमें बताया गया है कि 25 अगस्त को फैलाई गई हिंसा में राज्य को 1 अरब, 26 करोड़, 68 लाख, 71 हजार, सात सौ रुपये की चपत लगी है। इसमें पब्लिक और प्राइवेट प्रॉपर्टी के अलावा, अलग-अलग विभाग के राजस्व नुकसान के साथ और समर्थकों को काबू करने में सुरक्षा बलों में भी खर्च की गई भारी-भरकम राशि शामिल है। रिपोर्ट में ये बताया गया है कि सबसे ज्यादा नुकसान अंबाला जिले में 46.84 करोड़ रुपये का हुआ और दूसरे नंबर पर फतेहाबाद रहा जहां राजस्व नुकसान और स्थिति को काबू करने के लिए 14.87 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।
No comments:
Post a Comment