सरकार ने ढाई गुना बढ़ाई सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जजों की सैलरी

हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की तन्ख्वाह में 200 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जजों के वेतन में वृद्धि के लिए मंगलवार 30 जनवरी को अधिसूचना जारी की है। सरकार की ओर से वेतन वृद्धि के नए कानून के मुताबिक अब सीजेआई को एक लाख रुपये की जगह 2.8 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों और हाईकोर्ट के न्यायाधीशों को नए वेतन के हिसाब से 90 हजार की जगह 2.5 लाख रुपये वेतन के तौर पर दिए जाएंगे। न्यायाधीशों को यह वेतन 1 जनवरी 2016 से दिया जाएगा। गौरतलब है कि 2016 में तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर ने सरकार को पत्र लिखकर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों का वेतन बढ़ाने की मांग की थी।
No comments:
Post a Comment