Tuesday, 30 January 2018

तीन तलाक पर कानून के बाद भयमुक्त जीवन जी सकेंगी मुस्लिम महिलाएं: राष्ट्रपति

तीन तलाक पर कानून के बाद भयमुक्त जीवन जी सकेंगी मुस्लिम महिलाएं: राष्ट्रपति


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बजट सत्र के अपने अभिभाषण में राज्य विधानासभाओं और लोकसभा के चुनाव एक साथ कराने की वकालत की। उन्होंने कहा कि इस विषय पर चर्चा और संवाद बढ़ना चाहिए और सभी राजनीतिक दलों के बीच सहमति बनाई जानी चाहिए। संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि देश में सुशासन के प्रति सजग लोगों में देश के किसी न किसी हिस्से में लगातार हो रहे चुनाव से अर्थव्यवस्था और विकास पर पड़ने वाले विपरीत प्रभाव को लेकर चिंता है। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव होने से मानव संसाधन पर बोझ तो बढ़ता ही है, आचार संहिता लागू होने से देश की विकास प्रक्रिया भी बाधित होती है। इसलिए एक साथ चुनाव कराने के विषय पर चर्चा और संवाद बढ़ना चाहिए और सभी राजनीतिक दलों के बीच सहमति बनाई जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं का सम्मान कई दशकों तक राजनीतिक लाभ-हानि का बंधक रहा। अब देश को उन्हें इस स्थिति से मुक्ति दिलाने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा, 'मेरी सरकार ने तीन तलाक के संबंध में एक विधेयक संसद में प्रस्तुत किया है। मैं आशा करता हूं कि संसद शीघ्र ही इसे कानूनी रूप देगी।'


No comments:

Post a Comment