सूरज पंचोली के खिलाफ चलेगा सुसाइड के लिए उकसाने का केस

जिया खान सुसाइड मामले में सूरज पंचोली की मुश्किल बढ़ गई है। मुंबई की सेशन कोर्ट ने अभिनेता सूरज पंचौली पर आरोप तय करते हुए जिया को खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा 306 के तहत ट्रायल चलाने के आदेश दिए हैं। इससे पहले मामले की सुनवाई के दौरान सूरज के वकील ने उनका बचाव करते हुए कहा था कि जिया ने यह कदम खुद उठाया था और उसमें सूरज पंचौली का कोई हाथ नहीं है। उन्होंने कहा कि इस केस के चक्कर में सूरज का काफी समय पहले ही बर्बाद हो चुका है। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने भी सूरज को बड़ी राहत देते हुए उनपर और जांच रोकने के आदेश दे दिए थे। गौरतलब है कि 3 जून 2013 को जिया खान ने घर के अंदर आत्महत्या कर दी थी।
No comments:
Post a Comment