J&K: कुपवाड़ा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ जारीआईएएनएस
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में आज आतंकवादियों व सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जो अभी तक जारी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि आतंकवादियों के एक समूह की उपस्थिति के बारे में सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पुलवामा के गदूरा गांव को घेर लिया। घेरा कसने के बाद छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
इससे पहले, आतंकवादियों ने कुपवाड़ा जिले के दर्दपोरा गांव में सेना के एक गश्ती दल पर गोलीबारी की, जिसके बाद सेना ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। अब तक आतंकवादियों का कोई सुराग नहीं मिला है।
No comments:
Post a Comment