ICICI बैंक का चौथी तिमाही का मुनाफा 76 प्रतिशत घटकर 702 करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली: निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक आईसीआईसीआई बैंक का 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही का एकल शुद्ध लाभ 75.97 प्रतिशत घटकर 701.89 करोड़ रुपये पर आ गया. डूबे कर्ज के लिए प्रावधान में दोगुना बढ़ोतरी की वजह से कंपनी का शुद्ध मुनाफा कम हुआ है. इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 2,922 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था. बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में बैंक ने कहा है कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 18,590.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी.
यह इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 16,234.73 करोड़ रुपये से 14.51 फीसद अधिक है. आलोच्य तिमाही के दौरान बैंक का डूबे कर्ज के लिए किया जाने वाला प्रावधान उल्लेखनीय रूप से बढकर 3,326.21 करोड रुपये पर पहुंच गया, जो जनवरी-मार्च, 2014-15 की तिमाही में 1,344.73 करोड़ रुपये रहा था.
आईसीआईसीआई बैंक ने कहा है कि कमजोर आर्थिक वातावरण, जिंस चक्र में भारी गिरावट और घरेलू अर्थव्यवस्था में सुधार की धीमी रफ्तार से लौह एवं इस्पात, खनन, बिजली, रिंग्स और सीमेंट क्षेत्र का कर्ज प्रभावित हुआ. तिमाही के दौरान बैंक की शुद्ध ब्याज आय 6 प्रतिशत बढ़कर 5,404 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले समान तिमाही में 5,079 करोड़ रुपये रही थी
No comments:
Post a Comment