Saturday, 16 April 2016

ट्वीट कीजिए पुलिस फौरन खुलवाएगी ट्रैफिक जाम

ट्वीट कीजिए पुलिस फौरन खुलवाएगी ट्रैफिक जाम

इलाहाबाद शहर में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पुलिस ने सोशल साइट्स की मदद ली है। कहीं जाम लगे तो ट्वीट कीजिए, पुलिस फौरन जाम खुलवाने के लिए हाजिर होगी। ऑनलाइन शिकायत और उसका त्वरित निस्तारण करने की यह योजना फिलहाल प्रयोग के तौर पर शुरू की गई है। 
शहर में आए दिन जाम की समस्या या फिर चेकिंग के दौरान वसूली की शिकायत आती रहती है। हर हाल में लोग परेशान होते थे। जब भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न होती तो यातायात पुलिस मौके पर पहुंचती है। 

कभी-कभी तो यातायात पुलिस भी भीषण जाम से परेशान हो जाती और अधिकारियों को इसकी सूचना देती है। पर अब शायद ऐसा न हो। लोगों की परेशानी को देखते हुए यातायात विभाग ने अपने को अपडेट करते हुए सोशल मीडिया पर भी शिकायतें दर्ज कराने की व्यवस्था कर दी है। यातायात विभाग ने लोगों से मदद मांगी है कि वह इलाहाबाद में यातायात से संबंधित किसी भी प्रकार के सुझाव, शिकायतें यातायात पुलिस के व्हाट्सएप नम्बर 9454402412, फेसबुक पेज Allahabad Traffic Police व ट्विटर Allahabad TrafficPol पर कर सकते हैं। शिकायतें तुरंत दूर करने के लिए यातायात पुलिस ने खासी तैयारी की है।

निहारिका शर्मा, एसपी ट्रैफिक
कई व्हाट्स एप ग्रुप बनाए गए हैं। शिकायतें आना शुरू हो गई है जिसका निस्तारण भी किया जा रहा है। पूरी मॉनीटरिंग एसपी ट्रैफिक कार्यालय से की जा रही है।

No comments:

Post a Comment