Friday, 29 April 2016

भारतीय वायु सेना में नौकरी का सुनहरा अवसर जुलाई में होगी खुली भर्ती

झारखंड के दस जिलों के इंटर पास युवाओं के लिए खुशखबरी है। जुलाई में भारतीय वायु सेना बड़े पैमाने पर भर्ती करेगी। इसके लिए बोकारो में कैंप लगाया जाएगा। एयरमैन सेलेक्शन सेंटर बिहटा पटना के विंग कमांडर अनिल ए मैनडार्गी ने चंदनकियारी में यह जानकारी दी। 

पांच से आठ जुलाई तक आयोजित इस कैंप में सेना के तीन ट्रेड में नियुक्ति होगी। ऑटो टेक्निशियन, ग्राउण्ड ट्रेनिंग इंसटेक्टर एवं इंडियन एयर फोर्स पुलिस बल। पांच जुलाई को बोकारो, जामताड़ा, पाकुड़, लातेहार, रामगढ़ जिले के युवाओं को, जबकि सात जुलाई को धनबाद, देवघर, साहेबगंज, दुमका एवं गोड्डा के युवा भाग ले सकेंगे। 

चार चरण होंगे- 
अभ्यर्थी को चार चरणों से गुजरना होगा। इनमें लिखित, मनोविज्ञान जांच, शारीरिक फिटनेस एवं ग्रुप परिचर्चा है।  31 अक्तूबर को फाइनल रिजल्ट आएगा। चयनित अभ्यर्थी का मेडिकल जांच इलाहाबाद एवं गोरखपुर में होगा।
इंटर में पचास प्रतिशत अंक जरूरी- 
इंटर में कम से कम पचास प्रतिशत अंक के साथ पास होना जरूरी है। इसमें अंग्रेजी में 50% अनिवार्य है। वोकेशनल कोर्स मान्य नहीं होगा।  जन्मतिथि एक अगस्त 1996 से तीस नवंबर 1999 के बीच होनी चाहिए।  ऊंचाई 165 सेमी जरूरी है। 

एसी होगी परीक्षा- 
प्रथम चरण में अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान के साथ रिजनिंग की लिखित परीक्षा होगी। दूसरे चरण में जांच तीस मिनट की मनोवैज्ञानिक परीक्षा होगी। तीसरे चरण में शारीरिक जांच में साढ़े सात मिनट में 1.6 किमी दौड़, दंड बैठक, पुशअप के बाद  चौथे चरण में सामूहिक परिचर्चा होगी। 

No comments:

Post a Comment