Saturday, 2 April 2016

अमेरिका और सऊदी अरब ने लश्कर के खिलाफ मिलाया हाथ

अमेरिका और सऊदी अरब ने लश्कर के खिलाफ मिलाया हाथ

रियाद। गुरूवार को अमेरिका और सऊदी अरब ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को समर्थन करने वाले चार लोगों और दो संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया।

जानकारी के मुताबिक इन संगठनों में जेम्स ऐलेकजेंडर मैकलिनटोक और पाकिस्तान स्थित अल रहमान वेलफेयर ऑर्गनाइजर शामिल है। अमेरिकी जांच एजेंसी के मुताबिक ये संगठन लश्कर-ए-तैयबा के समर्थक हैं।

इसके अलावा दोनों देशों ने जजीज नुरिस्तानी, जामिया असारिया मदरसा, नवीद कमार और सऊदी अरब के रहने वाले मोहम्मद इजाज सफाराश पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है जिसपर लश्कर को यात्रा से संबंधित कागजात देने और उसे वित्तिय मदद पहुंचाने का आरोप है।

ऐसा दूसरी बार है जब अमेरिका और सऊदी अरब ने मिलकर साउथ एशिया में सक्रीय आतंकी संगठनों के समर्थकों पर कार्रवाई की है। पिछले साल अप्रैल में भी दोनों देशों ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान में मौजूद फुरकान फाउंडेशन वेलफेयर ट्रस्ट पर प्रतिबंध लगा दिया था।

No comments:

Post a Comment