Saturday, 16 April 2016

85 दिन के बाद आईटीबीपी के आईजी की कार बरामद

85 दिन के बाद आईटीबीपी के आईजी की कार बरामद

क्राइम ब्रांच ने 85 दिन के बाद आईटीबीपी के आईजी की कार बरामद कर ली है। सात चोर गिरफ्तार किए गए हैं। चोरी करते ही कार पर लगी नीली बत्ती हटा दी थी। कार को पहले गाजियाबाद स्थित वसुंधरा ले गए फिर संभल ले जाकर छुपा दी थी। 

सर्विलांस पर हजारों नंबरों को खंगालते हुए क्राइम ब्रांच ने आईजी आनंद स्वरूप की सफारी कार बरामद की ली है। डीआईजी मेरठ जोन लक्ष्मी सिंह ने नोएडा पुलिस ऑफिस पर पत्रकार वार्ता कर यह जानकारी दी। कार का सौदा एक लाख 30 हजार रुपये में किया गया था।

No comments:

Post a Comment