‘जवान’ बने रहने को खून से नहाती थी ये महिला!
नई दिल्ली। सीरियल किलिंग के कई मामले सामने आ चुके हैं। वहीं मानव जीवन के इतिहास में समय-समय पर सीरियल किलिंग के कुछ रोचक किस्से भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं। किलर’ ठग बहराम से लेकर ‘नर पिशाच’ सुरेंद्र कोली तक अनेकों नाम सामने हैं। सीरियल किलिंग की घटनाओं में ठग बहराम और बिकनी किलर चार्ल्स शोभराज के बारे में तो जानते होंगे। अब खून से नहाने वाली एलिजाबेथ बाथरी की खौफनाक कहानी पर डालिए एक नजर।

काफी खूंखार थी एलिजाबेथ बाथरी
सीरियल किलिंग के इतिहास में एलिजाबेथ बाथरी नाम की महिला का नाम सुनते ही लोगों की रूह कांप उठती है। कुंवारी लड़कियों के खून से नहाने वाली इस सीरियल किलर एलिजाबेथ बाथरी की मौत करीब 400 साल पहले हो चुकी है।
हंगरी साम्राज्य की हाई प्रोफाइल सीरियल किलर एलिजाबेथ बाथरी ने 1585 से 1610 के बीच अपने महल में करीब 600 से ज्यादा लड़कियों को मौत के घाट उतार दिया था।
एलिजाबेथ बाथरी के बारे में दस खौफनाक बातें.
1- एलिजाबेथ अपनी जवानी को बरकरार रखने के लिए कुंवारी लड़कियों के खून से नहाती थी।
2- लड़कियों की हत्या से पहले उनको काफी सताया जाता था। उनके नाजुक अंगों को जलाया जाता था।
2- उसने अपने नौकरों के साथ मिलकर करीब 650 लड़कियों की निर्मम हत्या की थी।
3- एलिजाबेथ के महल से लड़कियों के कंकाल और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए थे।
4- 1610 में हंगरी के राजा के आदेश के बाद उसे तीन नौकरों के साथ गिरफ्तार किया गया था।
5- महल से ताल्लुक रखने की वजह से उसे महल में ही कैद कर दिया गया था।
6- सजा मिलने के करीब चार साल बाद 1614 में उसकी मौत हो गई थी।
7- उसके जीवन पर कई किताबें लिखी जा चुकी हैं। उस पर फिल्में भी बनी हैं।
8- उपन्यासकार ब्राम स्टोकर ने उसके जीवन पर आधारित ड्रैकुला उपन्यास लिखा था।
9- एलिजाबेथ की शादी फेरेंक नैडेस्डी नाम के शख्स से हुई थी।
10- इस खूंखार लेडी के निशाने पर ज्यादातर गांव की लड़कियां होती थीं।
No comments:
Post a Comment