जिनपिंग की को दो टूक दक्षिण चीन सागर में हस्तक्षेप स्वीकार नहीं
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका से कहा है कि चीन दक्षिणी चीन सागर में उसकी नौवहन की स्वतंत्रता पर किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप, जो चीन की संप्रभुता का उल्लंघन करती हो, उसे स्वीकार नहीं करेगा।
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, वाशिंगटन में परमाणु सुरक्षा सम्मेलन से पहले जिनपिंग ने दक्षिणी चीन सागर हवाला देते हुये अमेरिका के राष्ट्रपति से बराक ओबामा से चीन और स्वशासित ताईवान के बीच संबंधों के शांतिपूर्ण विकास में सहयोग देने की अपील की।
जिनपिंग ने कहा कि दक्षिणी चीन सागर में चीन अपनी संप्रभुता की रक्षा करने के लिये कृतसंकल्प है और उसे विश्वास है कि इसे शांतिपूर्ण बातचीत के माध्यम से सुलझा लिया जायेगा। चीन नौवहन की स्वतंत्रता का सम्मान करता है और इसे सुरक्षित बनाये रखने में विश्वास रखता है।
No comments:
Post a Comment