Saturday, 16 April 2016

नौ और रेलवे स्टेशनों पर मिलेगा मुफ्त इंटरनेट, गूगल-रेलटेल शुरू करेंगे वाई-फाई सेवा

नौ और रेलवे स्टेशनों पर मिलेगा मुफ्त इंटरनेट, गूगल-रेलटेल शुरू करेंगे वाई-फाई सेवा

नई दिल्ली

भारतीय रेल की टेलिकॉम इकाई 'रेलटेल' के साथ मिलकर गूगल नौ और स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई सेवा शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके साथ ही इस अभियान में 10 स्टेशन लिए जा चुके हैं। 

गूगल-रेलटेल ने इस साल जनवरी में मुंबई सेंट्रल में मुफ्त वाई-फाई सेवा की शुरुआत की थी। नए स्टेशनों में पुणे, भुवनेश्वर और रांची शामिल हैं। 

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस रविवार को भुवनेश्वर में आधिकारिक तौर पर यह सुविधा शुरू हो जाएगी। अगले हफ्ते यह सुविधा जयपुर, उज्जैन और इलाहाबाद में शुरू होगी। 

रेल मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा इस परियोजना का शुभारंभ किए जाने की उम्मीद है। उपरोक्त शहरों समेत भोपाल, रायपुर, विजयवाड़ा, काचेगुड़ा (हैदराबाद), एर्णाकुलम जंक्शन और विशाखापट्टनम पर भी यह सुविधा शुरू होगी।

No comments:

Post a Comment