Friday, 1 April 2016

भारत को मिली हार लेकिन विराट ने रच दिया इतिहास, मैकुलम व गेल का रिकॉर्ड तोड़ा

भारत को मिली हार लेकिन विराट ने रच दिया इतिहास, मैकुलम व गेल का रिकॉर्ड तोड़ा

मुंबई। भारत के विराट कोहली ने जबर्दस्त प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ इतिहास रच दिया। कोहली ने इंडीज के खिलाफ अर्द्धशतक बनाया और वे अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर (50 से ज्यादा रन) बनाने के मामले में क्रिस गेल और ब्रैंडन मैकुलम को पीछे छोड़ते हुए टॉप पर पहुंच गए।

विराट कोहली ने पारी के 17वें ओवर में कार्लोस ब्रैथवेट की गेंद पर दो रन लेते हुए अर्द्धशतक पूरा किया। यह उनका अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 16वां अर्द्धशतक है। इस तरह उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में 50 प्लस स्कोर के मामले में गेल और मॅक्कुलम को पीछे छोड़ा। विराट ने इस पारी में 47 गेंदों में 11 चौकों व 1 छक्के की मदद से 89 रन बनाए। इस तरह कोहली 43 मैचों में 1642 रन बना चुके हैं।

कुछ समय पहले क्रिकेट से संन्यास ले चुके न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मॅक्कुलम ने 71 टी-20 मैचों में कुल 15 फिफ्टी प्लस स्कोर (2 शतक और 13 अर्द्धशतक) लगाए। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक 2140 रन बनाए है। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने भी भारत के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले 48 मैचों में 15 फिफ्टी प्लस स्कोर (2 शतक और 13 अर्द्धशतक) लगाए है।

No comments:

Post a Comment