Monday, 4 April 2016

यमन में सुरक्षित हैं पादरी थॉमस, जल्द हो सकती है रिहाई

यमन में सुरक्षित हैं पादरी थॉमस, जल्द हो सकती है रिहाई

मुंबई। यमन में पिछले माह बंदूकधारियों द्वारा अगवा किए गएभारतीय पादरी थॉमस उजुन्नालिल सुरक्षित हैं और उन्हें जल्द ही रिहा करवाकर भारत वापस लाया जाएगा। इसकी जानकारी कैथोलिक ग्रुप ने दी है। फादर थॉमस को दक्षिणी यमन से में दो बंदूकधारियों ने अगवा कर अन्य 15 लोगों की हत्या कर दी थी। कैथोलिक बिशॉप कांफ्रेंस ऑफ इंडिया के मुताबिक उन्होंने भारतीय विदेश मंत्री से मिलकर फादर की सुरक्षित रिहाई की अपील की थी। इस पर उन्हें विदेश मंत्री द्वारा पादरी की सुरक्षित रिहाई का विश्वास भी दिलाया गया था।

सीबीसीआई ने विदेश मंत्री के हवाले से बताया है कि भारतीय पादरी पूरी तरह से सुरक्षित हैं और उनकी रिहाई के लिए बातचीत जारी है। सुषमा ने उम्मीद जताई है कि यह भी जल्द ही होगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों भारतीय पादरी थॉमस की गुड फ्राइडे वाले दिन आईएस द्वारा हत्या किए जाने की खबर सामने आई थी। इसके अलावा पिछले माह में यमन में चार ननों की हत्या की भी अब तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

No comments:

Post a Comment