Tuesday, 5 April 2016

मुंबई में चलेगी एसी वाली लोकल ट्रेन, जल्द शुरू होगा ट्रायल रन

मुंबई में चलेगी एसी वाली लोकल ट्रेन, जल्द शुरू होगा ट्रायल रन

मुंबई। लोकल ट्रेन में सफर करने वाले मुबईकर को इस गर्मी में रेलवे ऐसी वाली ट्रेन की सौगात देने जा रही है। चेन्नई में बनी पहली लोकल ट्रेन को 31 मार्च को मुंबई के लिए भेज भी दिया गया था और आज ये मुंबई पहुंच गई है और इसे फिलहाल कुर्ला कार शेड में पार्क किया गया है।

बताया जा रहा है कि इसके ट्रायल रन और कई स्तरों पर चैकिंग के बाद ही इसे आम जनता के लिए शुरू किया जाएगा जिसमें करीब 3 से 4 हफ्तों का समय लगेगा।

सैंट्रल रेलवे के जनरल मैनेजर एस के सूद ने कहा कि हार्बर लाइन पर ट्रेन का ट्रायल रन किया जाएगा हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई समय सीमा नहीं बताई है कि कबतक इसे जनता के लिए शुरू किया जाएगा और ना ही ये खुलासा किया है कि इसे किस लाइन पर और कहां से कहां तक चलाया जाएगा।

54 करोड़ की लागत से बनी इस लोकल ऐसी ट्रेन में कोई जनरल या कोई स्पेशल क्लास का डब्बा नहीं होगा। हालांकि 12 में से दो कोच महिलाओं के लिए आरश्रित होंगे।

आपको बता दें कि इस ट्रेन की घोषणा साल 2012-13 में रेल बजट के दौरान की गई थी लेकिन प्रोजेक्ट पूरा करने में आई कुछ तकनीकी समस्याओं की वजह से प्रोजेक्ट में देर हो गई।

No comments:

Post a Comment