Sunday, 3 April 2016

ये दोनों हैं भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे इरिटेटिंग खिलाड़ी

ये दोनों हैं भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे इरिटेटिंग खिलाड़ी

मुंबई। टीम इंडिया के दो स्पिनरों रविचंद्रन अश्विन और हरभजन सिंह ने टीम के सबसे इरिटेटिंग खिलाड़ियों का खुलासा कर दिया है। इन दोनों के मुताबिक रवींद्र जडेजा और विराट कोहली टीम के सबसे इरिटेटिंग खिलाड़ी है।

अश्विन ने कहा - 'नेट्स पर रवींद्र जडेजा टीम के सबसे इरिटेटिंग खिलाड़ी है, क्योंकि उन्हें कोई भी बात स्वीकार करवा पाना मुश्किल होता है।' इसी प्रकार हरभजन ने कहा कि विराट कोहली को यदि आप नेट्स पर आउट कर दो तो वो स्वीकारते नहीं है कि वे आउट हुए है। वे कभी नहीं मानेंगे कि वे आउट थे।

हरभजन ने कहा कि वे अश्विन से कैरम बॉल सीखना चाहेंगे तो अश्विन ने कहा कि वे अपने सीनियर ऑफ स्पिनर से 'दूसरा' गेंद डालना सीखने को बेकरार है। अश्विन ने कहा- हरभजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता टेस्ट था, जहां भज्जी ने हैटट्रिक ली थी। मैं उस वक्त आठवीं कक्षा में पढ़ता था। मैं स्कूल से घर आकर मैच देखता था।

No comments:

Post a Comment