Friday, 29 April 2016

मुंबई: 22 वर्षीया फैशन डिजायनर ने की खुदकुशी

मुंबई। फैशन डिजायनर बनने की चाहत रखने वाली 22 वर्षीय फैशन डिजायनर ने मलवानी स्थित अपने घर में पंखे से लटककर कर खुदकुशी कर ली। इसकी पहचान हिना गुलाम मोहम्मद जिलानी के तौर पर हुई है जो पर्ल अकेडमी से फैशन डिजायनिंग का कोर्स कर रही थी।

पुलिस के अनुसार, जम्मू कश्मीर की हिना यहां किराए पर अकेले ही रहती थी। यहां रह रहे उसके रिश्तेदारों किराए का कमरा खोजने में उसकी मदद की थी। इससे पहले वह वकोला स्थित होस्टल में रहती थी। हिना के माता-पिता और भाई कोलकाता में रहते हैं।

मलवानी पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘बुधवार सुबह से उसके रिश्तेदारों कई फोन कॉल किया। जब शाम तक कोई जवाब नहीं आया तो उसके अंकल ने अपने बेटे को शाम 5.15 पर हिना की खबर लेने भेजा। हिना का दरवाजा अंदर से बंद था और वह इसे खोलने में असमर्थ रहा।‘

उसने आगे बताया कि पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया और पंखे से लटकता हिना को तुरंत कांडीवली वेस्ट में शताब्दी हॉस्पीटल ले जाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, हिना डिप्रेशन में थी और इसके लिए दवाईयां भी लेती थी। उसके परिवार में के कई सदस्यों को भी डिप्रेशन की समस्या है। आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जो चार पेज का है और यह हिना के हैंडराइटिंग से मेल खाता है। इस नोट में हिना ने अपने परिवार वालों से अपने इस कदम के लिए माफी मांगी है।

मकान मालिक ने हिना के आत्महत्या को अचंभित कर देने वाला कदम बताते हुए कहा कि हिना ने हाल ही में यहां शिफ्ट किया था और वह खुश दिखती थी। अन्य पड़ोसियों ने भी कहा कि हिना के व्यवहार की तारीफ की।

हिना के एक रिश्तेदार ने कहा, ‘हम सदमे में हैं और समझने में असमर्थ हैं कि उसने ऐसा फैसला क्यों लिया। उसने हमें अपने डिप्रेशन के बारे में कभी कुछ नहीं बताया और जब हम उससे बात करते थे तो वह दुखी या चिंतित सी नहीं लगी। उसने कोलकाता के अपने दोस्त को फोन किया और उससे कुछ शेयर किया। हिना के आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए हम उचित पुलिस कार्रवाई चाहते हैं।‘

सीनियर इंस्पेक्टर मिलिंद खेतले ने कहा, हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। हिना के गले पर गहरा निशान है, हमें संदेह है कि उसने आठ-नौ घंटे पहले फांसी लगायी। हमें सुसाइड नोट मिला है और हम उसकी मां, भाई और अंकल से पूछताछ कर रहे हैं। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। हम उसके कॉल डिटेल्स को चेक कर रहे हैं।‘

No comments:

Post a Comment