भारत के तेज विकास का दक्षिण एशिया के बाहर शायद ही हो असरः आईएमएफ
वाशिंगटन/पीटीआई। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज कहा कि दुनिया में तेजी से उभरती भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रभाव शायद ही दक्षिण एशिया के बाहर महसूस हो। साथ ही चीन की आर्थिक मंदी के प्रतिकूल प्रभावों के बारे में भी चेताया।
पत्रकार वार्ता के दौरान आईएमएफ के एशिया और प्रशांत विभाग के उप निदेश मार्कस ने कहा कि दक्षिण एशिया में अपने उप क्षेत्रों में भारत की अर्थव्यवस्था प्रमुख है। भारत की अर्थव्यवस्था से पड़ोसी देशों का लाभ भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
भारतीय के उल्लेखनीय विकास दर से एशिया की अर्थव्यवस्था पर होने वाले असर से जुड़े एक प्रश्न के जवाब में मार्कस ने कहा कि दक्षिण पूर्व एशिया और चीन के वास्तविक आर्थिक संबंध सीमित हैं। सीमित संबंधों के चलते तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था समूचे एशिया की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव नहीं डाल सकती। चाहे वो व्यापार पक्ष हो या वित्तीय पक्ष।
No comments:
Post a Comment