Friday, 29 April 2016

दुनिया के सबसे अधिक अनपढ़ पाकिस्तान में हैंः तारेक

पाकिस्तानी लेखक और वरिष्ठ पत्रकार तारेक फतह का कहना है कि दुनिया में सबसे अशिक्षित लोग पाकिस्तान में रहते हैं। livehindustan.com से खास बातचीत में तारेक ने पाकिस्तान की स्थिति को लेकर कई तीखी प्रतिक्रियाएं दीं। 

तारेक के मुताबिक वहां तो लोग इतने अशिक्षित हैं कि अगर वहां 500 किताबें भी बिक जाएं तो उसे बेस्ट सेलर कहते हैं। उनका कहना है कि हिन्दुस्तान में कम से कम किताब की दुकानें तो है लेकिन आपको पाकिस्तान में गिने चुने ही बुक स्टोर मिलेंगे।

दिल्ली के खान मार्केट में किताबों की दुकानों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, पाकिस्तान में इस तरह का कोई बाजार नहीं, जहां किताबें बिकती हों। वहां तो बुक स्टोर्स के अंदर एक्यूरियम चलते हैं। कालीनें बिकती हैं।

तारेक ने हिन्दुस्तान से हुई खास बातचीत में कई मसलों पर बेबाकी से अपनी राय रखी। तारेक पाकिस्तान के निर्वासित लेखक हैं। वह अब कनाडा में रहते हैं। 

इस्लामी कट्टरपंथियों के निशाने पर हैं तारेक फतह

तारेक फतह इस्लाम, आतंकवाद और पाकिस्तान को लेकर कही बातों के लिए इस्लामी कट्टरपंथियों के निशाने पर रहते हैं। उन्हें कई बार धमकियां भी मिल चुकी हैं। तारेक फतह की गिनती कराची के वामपंथी युवाओं में होती थी। उन्होंने 1970 में कराची से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद कुछ साल तक सउदी अरब में रहे और फिर कनाडा जा बसे। जिंग अ मिराज : द ट्रैजिक इल्लुजन ऑफ ऐन इस्लामिक स्टेट उनकी प्रसिद्ध रचनाओं में से एक है। 

No comments:

Post a Comment