Saturday, 16 April 2016

पंजाब के IPS करोड़पति क्लब में सबसे अमीर हैं भुल्लर

चंडीगढ़

केवल ढिल्लन और करण कौर पंजाब के दो सबसे अमीर विधायक हैं। कांग्रेस के इन विधायकों के पास सबसे ज्यादा संपत्ति है। केवल ढिल्लन के पास 137 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्ति है जिसमें उनके बेटे की संपत्ति भी शामिल है जबकि दूसरे सबसे अमीर विधायक करण कौर बरार के पास 128 करोड़ रूपए मूल्य की संपत्ति है। लेकिन इनसे भी ज्यादा अमीर हैं- करोड़पति एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर जिनके पास 152 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्ति है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर आईपीएस अधिकारियों की संपत्ति के ब्योरे को जारी किया गया है।

मोहाली में लंबे समय से सेवा देने वाले एसएसपी भुल्लर ने 16 संपत्तियां दिखाई हैं जिसमें उनके 8 आवासीय प्लॉट, 4 खेत और 3 व्यावसायिक प्लॉट शामिल हैं। भुल्लर की संपत्तियों में दिल्ली के बाराखंभा रोड स्थित 85 लाख कीमत के एक कमर्शल प्लॉट के साथ सैनिक फार्म्स में 1500 वर्ग-यार्ड का एक खाली प्लॉट भी है।

भुल्लर की सबसे महंगी संपत्ति मोहाली के बरियाली गांव में 'बंजर जमीन' के रूप में दर्ज 45 करोड़ मूल्य की जमीन है। दस्तावेजों में भुल्लर ने अधिकतर संपत्ति को पैतृक घोषित किया है।

भुल्लर का मोहाली एसएसपी के तौर पर दूसरा कार्यकाल चल रहा है। पहली बार वह 2009-13 तक एसएसपी के पद पर तैनात किए गए और उसके बाद 2015 में फिर से मोहाली एसएसपी के पद पर तैनात किए गए। भुल्लर ने लगभग 12 संपत्तियों के अर्जित करने की तिथि 11 जनवरी 2013 बताई है।

पंजाब के 130 से ज्यादा IPS अधिकारियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा जमा कराया है। गृह मंत्रालय के रेकार्ड्स के मुताबिक, पंजाब के IPS अधिकारियों की संपत्ति का कुल मूल्य करीब 500 करोड़ रुपए है। वरिष्ठ अधिकारियों की बात करें तो वर्तमान में पंजाब पुलिस प्रमुख डीजीपी सुरेश अरोरा की संपत्ति 4.1 करोड़ रुपए है। डीजीपी अरोरा ने आखिरी बार 30 मई 2013 को चंडीगढ़ के सेक्टर18 में 3.3 करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित की थी। उस वक्त वह डीजीपी (विजिलेंस) के पद पर तैनात थे। पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी की संपत्ति की कीमत 16.6 करोड़ रुपए और IPS संजीव गुप्ता (डीजीपी, जेल सुधार) की संपत्ति 8.75 करोड़ रुपए की है।
IPS अधिकारी सैनी ने शिमला, गाजियाबाद, रोपर और हिमाचल प्रदेश में 6 एकड़ में फैले बगीचे को पैतृक संपत्ति घोषित किया है

No comments:

Post a Comment