Saturday, 16 April 2016

डॉ कलाम से प्ररित केरल के एक विक्लांग व्यक्ति ने बनाया 2 सिटर प्लेन

डॉ कलाम से प्ररित केरल के एक विक्लांग व्यक्ति ने बनाया 2 सिटर प्लेन

तिरुवंतपुरम। थोडूपजुहा के लडूकी इलाके में रहने वाले 45 साल के साजी जेम्स ने अपने नए आविष्कार से साबित कर दिया है कि अगर हौसला हो तो व्यक्ति आसमान भी छू सकता है। सातवीं क्लास में ही स्कूल छोड़ देने वाले साजी ने बेहद हल्की दो सिटर प्लेन का आविष्कार किया है। साजी ने ना सिर्फ इस प्लेन को बनाया है बल्कि उसे उड़ाया भी है।

अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक इस प्लेन को बनाने के लिए जेम्स को तीन बार प्रयास करना पड़ा। पहले प्रयास में उन्होंने प्लेन का ढांचा और उसका फ्रेम तैयार किया। दूसरी बार उन्होंने अपने प्लेन में मोटरसाइकिल का इंजन लगाया लेकिन उसे उड़ा नहीं सके। जेम्स ने इस मॉडल को एक इंजीनियरिंग कॉलेज को डेढ़ लाख रूपये में बेच दिया। जेम्स की मेहनत और लगन को देखते हुए एक सेवानिवृत विंग कमांडर एस के जे नायर ने उनकी प्लेन बनाने में मदद की और आखिरकार जेम्स ने अपना प्लेन बनाने का सपना पूरा कर लिया।

जेम्स की पत्नी मारिया के मुताबिक जेम्स अपने प्लेन को 30 फीट से ज्यादा उंचा नहीं उड़ा सकते क्योंकि उनके पास पॉयलट का लाईसेंस नहीं है।

इस प्लेन को दोबारा इस्तेमाल की जा सकने वाली सामग्री से बनाया गया है और इसे बनाने में 13 लाख रूपये का खर्ज आया है। जेम्स ने अपना सपना पूरा करने के लिए अपनी जमीन बेच दी। इसके अलावा पैसा जमा करने के लिए उसने लोगों के खराब पड़े टीवी और दूसरे मशीनी उपकरणों को भी ठीक करने का काम किया।

जेम्स के मुताबिक जब वो 14 साल का था तब उसे एक पायलट ने फ्री राइड कराई थी जिसने उसे बहुत प्रेरणा दी। जेम्स बताते हैं कि उन्हें पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम से भी काफी प्रेरणा मिली। उन्हें उम्मीद है कि उनका ये प्रयोग निवेशकों को आकर्षित करेगा ताकि वो पैसा कमा सके और प्लेन बनाने में और ज्यादा समय और साधन लगा सकें।

No comments:

Post a Comment