Friday, 1 April 2016

खुशखबरी यूपी के बस स्टेशन जल्द होंगे वाईफाई से लैस

खुशखबरी यूपी के बस स्टेशन जल्द होंगे वाईफाई से लैस

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) लागू होने के बाद मुसाफिरों को हाईटेक सुविधाएं मिल रही हैं। इसी क्रम को आगे बढ़ते हुए प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) यासर शाह के निर्देश पर रोडवेज प्रबंध तंत्र ने प्रदेश के सभी 250 बस स्टेशनों पर मुसाफिरों को वाईफाई की सुविधा देने का निर्णय लिया है।

इसके तहत पहले चरण में 75 जिला मुख्यालयों के बस स्टेशनों पर मिलेगी वाईफाई सुविधा। इस सिलसिले में रोडवेज प्रबंध तंत्र की सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड और एक निजी दूरसंचार कंपनी से बातचीत चल रही है। इनमें से एक कंपनी से समझौते के बाद मुसाफिरों को बस स्टेशनों पर वाईफाई की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।

शाह ने बताया कि रोडवेज ने यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं देने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में परिवहन निगम के बेड़े में स्कैनिया व वोल्वो जैसी बसों को शामिल किया जा रहा है, वहीं आधुनिक बस स्टेशनों का निर्माण भी हो रहा है।

No comments:

Post a Comment