Friday, 29 April 2016

हमारी सीमा में नजर आए तो कुत्ते की मौत मारे जाएंगे अमेरिकी सैनिक: उ.कोरिया

सियोल। उत्तर कोरिया ने अमेरिकी सैनिकों पर दक्षिण कोरिया के सैनिकों को भड़काकर उनपर हमला करवाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

उत्तर कोरियाई सेना ने शुक्रावार को बयान जारी कर अमेरिकी सैनिकों को धमकी भरे लहजे में कहा है कि अगर उन्होंने कोरिया की सीमा पर बसे पनमुनजोम गांव के आसपास अपनी गुंडागर्दी बंद नहीं की तो उन्हें किसी भी वक्त और किसी भी समय कुत्ते की मौत मारा जा सकता है।

उत्तर कोरिया की सेट्रल न्यूज एजेंसी प्योंग्यांग के मुताबिक उत्तर कोरिया के जवानों ने आरोप लगाया है कि अमेरिकी सैनिक उत्तर कोरियाई सैनिकों की तरफ उंगली करके अजीब तरीके की आवाज निकालते हैं और अजीब चेहरे बनाते हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक उत्तर कोरिया दक्षिण कोरिया और अमेरिका पर पहले भी कई बार बॉर्डर पर हिंसा भड़काने की कोशिश करने का आरोप लगाता रहा है। आपको बता दें कि अमेरिका के 28 हजार सैनिक दक्षिण कोरिया में तैनात हैं।

No comments:

Post a Comment