Saturday, 2 April 2016

दिल्ली में मिले तीन लड़कों के जले शव, दो नेपाल तो एक यूपी का रहने वाला था

दिल्ली में मिले तीन लड़कों के जले शव, दो नेपाल तो एक यूपी का रहने वाला था

नई दिल्ली। दिल्ली में तीन लड़कों के जले शव मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किराये के मकान में रहने वाले इन लड़कों ने किसने-क्योें जलाया? पुलिस इसका पता नहीं लगा पाई है। वहीं, पुलिस हादसे के एंगल से भी जांच कर रही है। पूरा मामला दक्षिणी दिल्ली इलाके का है।

सूत्रों के मुताबिक, संदीप, गौरव और गणेश लोधी इलाके की सेवा नगर में किराये के मकान में रहते थे। तीनों की उम्र 18-24 के बीच थी। पुलिस को बृहस्पतिवार को दिन में दो बजे के आसपास कॉल की गई कि घर में आग लगी है। ग्राउंस फ्लोर पर मकान मालिक तो ऊपरी मंजिल पर तीनों युवक किराए पर रहते थे।

पुलिस मौके पर पहुंची तो तीन लड़कों के अधजले शव मिले। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने पुलिस से कहा है कि तीनों लड़कों को नशे की आदत थी। बताया जा रहा है कि दो लड़के नेपाल के थे, जबकि एक उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।

No comments:

Post a Comment