Sunday, 3 April 2016

रोनाल्डो के गोल के दम पर रियाल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया

रोनाल्डो के गोल के दम पर रियाल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया

स्पेनिश ला लीगा में देर रात खेले गए मैच में रियाल मैड्रिड ने अपने चिर प्रतिद्वंदी बार्सिलोना को 2-1 से हराया। मैच के आखिरी मिनटों में रोनाल्डो के गोल...

स्पेनिश ला लीगा में देर रात खेले गए मैच में रियाल मैड्रिड ने अपने चिर प्रतिद्वंदी बार्सिलोना को 2-1 से हराया। मैच के आखिरी मिनटों में रोनाल्डो के गोल के दम पर मैड्रिड ने जीत दर्ज की। क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इस सीजन का यह 42वां गोल है। इस जीत के साथ ही मैड्रिड ने बार्सिलोना के लगातार 39 जीत के सिलसिले को तोड़ डाला। साल 2013 के बाद ये बार्सिलोना पर रियाल मैड्रिड की पहली जीत है।

कैम्प नू में खेले गए मुकाबले में पहला गोल बार्सिलोना के जेरार्ड पिक्यू ने 56वें मिनट में किया। इस गोल के साथ ही बार्सिलोना ने मैच में 1-0 की बढ़त बना ली। बार्सिलोना की बढ़त ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई और 6 मिनट बाद स्टार स्ट्राइकर करीम बेंजमा ने शानदार गोल कर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया।

मैच के 83वें मिनट में सर्जियो रामोस को रेड कार्ड दिखाया गया। जिसके बाद रियाल मैड्रिड की टीम में सिर्फ 10 प्लेयर ही रह गए। ड्रॉ की ओर बढ़ रहे मैच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 85वें मिनट में गोल अपनी टीम को बार्सिलोना पर जीत दिलाई। इस शानदार जीत के बाद पहले स्थान पर मौजूद बार्सिलोना और तीसरे स्थान पर मौजूद रियाल मैड्रिड के बीच 7 अंकों का फासला रह गया है।

No comments:

Post a Comment