Sunday, 3 April 2016

टी-20 WC: फाइनल मैच में ये होंगे अंपायर और मैच रैफरी

टी-20 WC: फाइनल मैच में ये होंगे अंपायर और मैच रैफरी

आईसीसी ने पुरुष और महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल के लिए अंपायरों और मैच रैफरी के नाम की घोषणा की। फाइनल मैच 3 अप्रैल को कोलकाता के एतिहासिक...

आईसीसी ने पुरुष और महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल के लिए अंपायरों और मैच रैफरी के नाम की घोषणा की। फाइनल मैच 3 अप्रैल को कोलकाता के एतिहासिक इडेन गार्डन में खेला जाएगा। पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में कुमार धर्मसेना और रॉड टकर ऑन फील्ड अंपायर रहेंगे जबकि मैरिस इरास्मस थर्ड अंपायर की भूमिका निभाएंगे। महिला टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए अलीम दार और रिचर्ड इलिंगवर्थ अंपायर होंगे और नाइजल लॉन्ग थर्ड अंपायर होंगे।

आईसीसी वर्ल्ड टी-20 के फाइनल कल कोलकाता के इडेन गार्डन में खेले जाएंगे। महिलाओं के बीच होने वाल फाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच होगा। ऑस्ट्रेलिया पिछली बार की चैंपियन है। वहीं वेस्टइंडीज़ की टीम ने पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है।

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। महिलाओं का फाइनल मैच दोपहर 2.30 बजे से शुरु होगा।

पुरुषों के फाइनल मैच में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड का आमना सामना होगा। दोनों ही टीमें पहले टी-20 वर्ल्ड कप जीत चुकी हैं। चाहे विजेता जो भी बने, वो देश 2 बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाले पहला देश बन जाएगा।

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को पहले सेमीफाइनल में हराकर फाइनल के लिए जगह बनाई। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज ने भारत को मात दी। फाइनल मुकाबला शाम 7 बजे से इडेन गार्डन में खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment