Monday, 4 April 2016

ओमान में एक दुर्घटना में भारतीय परिवार के चार सदस्यों की मौत

ओमान में एक दुर्घटना में भारतीय परिवार के चार सदस्यों की मौत

दुबई
ओमान में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में महाराष्ट्र के एक भारतीय परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और एक लड़का घायल हो गया।

यह परिवार रस्ताक से मस्कट जा रहा था कि अल खुवैर में एक ओवरब्रिज के खंभे से उनकी कार टकरा गई।

मीडिया की खबर के अनुसार, दुर्घटना में एक दंपती, उनके पुत्र और एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे में दंपती का बड़ा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे मस्कट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

No comments:

Post a Comment