रियो ओलंपिक में पहली बार होंगे हॉकी क्वार्टर फाइनल
ब्राजील की राजधानी रियो डी जेनेरो के डियोदोरो ओलंपिक पार्क में छह से 19 अगस्त तक चलने वाले हॉकी मुकाबलों में विश्व हॉकी लीग तथा कॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के माध्यम से क्वालीफाई करने वाली 12 पुरुष तथा 12 महिला टीमें भिड़ेंगीं।
प्रत्येक पूल से शीर्ष चार-चार टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी, जहां क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे और इसमें विजेता टीमें सेमीफाइनल में भिड़ेंगी। सेमीफाइनल की विजेता टीमों के बीच स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला होगा, जबकि खिताबी दौड़ से बाहर हुईं दोनों टीमों के बीच कांस्य पदक के लिए मुकाबला होगा।
उल्लेखनीय है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम छह अगस्त को क्वालीफायर टीम आयरलैंड के खिलाफ तथा महिला टीम सात अगस्त को जापान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेंगी।
No comments:
Post a Comment