महिला साइंटिस्ट ने सुसाइड नोट में लिखा, 'बहुत जी ली जिंदगी मैंने'
नई दिल्ली। पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान में कार्यरत एक महिला वैज्ञानिक ने फांसी लगा खुदकशी कर ली। महिला वैज्ञानिक की पहचान पूजा राय के रूप में हुई थी। पुलिस ने पूजा के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
सुसाइड नोट में पूजा ने लिखा था कि वह अपनी जिंदगी से तंग आ चुकी हैं। अपनी मौत के लिए उन्होंने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया और न ही आत्महत्या के कारण के बारे में लिखा। अब तक पूजा के मायके वालों ने इस मामले में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
पुलिस के अनुसार, पूजा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिला स्थित हथौंज गांव की रहने वाली थीं। पूजा की शादी पिछले वर्ष नवंबर में सुमित कुमार के साथ हुई थी। सुमित का सर्जिकल उपकरण की आपूर्ति से जुड़ा कारोबार है। शादी के कुछ दिनों बाद पूजा अपने पति के साथ गुड़गांव में रहने लगी।
पूजा के बड़े भाई रंजीत के मुताबिक उन्होंने किस परिस्थिति में यह कदम उठाया यह समझ से परे है। पुलिस के अनुसार अभी तक न तो मायके वालों और न ही ससुराल वालों की तरफ से ऐसी कोई बात कही गई है जिससे आत्महत्या के कारण का पता चल सके।
कुछ दिनों पूर्व पूजा की मां और भाई गांव से गुड़गांव आए थे। पूजा के भाई ने कहा कि वह क्षेत्र की इकलौती ऐसी शख्सियत थी जो कृषि वैज्ञानिक बनी थी। पूसा संस्थान से ही उन्होंने कृषि की पढ़ाई की थी। बाद में वह यहीं वैज्ञानिक भी बनीं। हाल ही में पुणे से उनका तबादला दिल्ली हुआ था!
No comments:
Post a Comment