Sunday, 3 April 2016

टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में भारत की हार पर पाकिस्तान के मंत्री ने जताई खुशी

टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में भारत की हार पर पाकिस्तान के मंत्री ने जताई खुशी

कराची। पाकिस्तान के मंत्री मोहम्मद जुबैर ने भारत की टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के हाथों हुई हार की सोशल नेटवर्किंग साइट पर खुशी मनाई। 
भारत को विराट कोहली की शानदार पारी के बाजवूद वेस्टइंडीज के हाथों सेमीफाइनल में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था और मेजबान देश इसी के साथ विश्व कप से बाहर हो गया था। भारत की हार के साथ ही सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई थी। 
इसी दौरान पाकिस्तान के मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर प्रायवटाइजेशन मोहम्मद जुबैर ने 31 मार्च व 1 अप्रैल की रात को ट्वीट किया - 'सभी पाकिस्तानियों के लिए भारत को हारते हुए देखने से ज्यादा सुखद बात कुछ नहीं है। इस खुशी को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है।' 
मोहम्मद जुबैर पाकिस्तान के प्रायवटाइजेशन कमिशन के चेयरमैन भी है। उनकी गिनती अनुभवी राजनेताओं में की जाती है और वे 1996-1997 तक वाणिज्य मंत्री थे। 
इससे पहले बांग्लादेश के 27 वर्षीय क्रिकेटर मुश्फिकुर रहीम ने टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में भारत की हार का मजाक उड़ाया था, लेकिन जब सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर उनके इस कमेंट की आलोचना होने लगी तो उन्होंने अपने कड़े शब्दों के लिए माफी मांग ली थी।

No comments:

Post a Comment